| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गोकशी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। थाना सैफनी पुलिस ने गोकशी के मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त गजराज उर्फ टीटू यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया।


पुलिस के अनुसार, थाना सैफनी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वध के बाद अवशेष खेत में गड्ढा खोदकर दबाने तथा सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष फेंके जाने के संबंध में मु0अ0सं0 140/2026 एवं मु0अ0सं0 132/2026, दोनों में धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।


विवेचना के दौरान अभियुक्त गजराज उर्फ टीटू यादव पुत्र राम सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम बिचपुरी, थाना सैफनी, जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को थाना सैफनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज